Latest Update

अच्छी आदतों से कर सकते हैं चरित्र का निर्माण भारत विकास परिषद के शिविर में बच्चों को सिखाया गया व्यवहारिक ज्ञान


रुड़की। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा बाल विद्या मंदिर, सी बी आर आई,रुड़की में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर के दूसरे दिन आज कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम् गीत के साथ की गई। इसके उपरांत शिविर की संयोजिका श्रीमती मृणालिनी शर्मा द्वारा सभागार में उपस्थित सभी के स्वागत के पश्चात सर्वे भवंतु सुखिना सर्वे संतु निरामया के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात श्रीमती शालिनी प्रकाश द्वारा बच्चों को किस प्रकार से हम अपने मानसिक तनाव एवं गुस्से को प्राणायाम की विभिन्न क्रियाएं करके कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, समझाया। डॉ रमा भार्गव द्वारा त्योहारों की महत्ता एवं उनको मनाने के पीछे क्या कारण है विस्तार से समझाया गया। रुड़की के जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ प्रदीप रस्तोगी द्वारा किस प्रकार हम अपने दांतों की देखभाल कर सकते हैं एवं ब्रश करने का सही तरीका क्या है बताया गया। श्रीमती वंदना मोहन द्वारा बच्चों से उनकी रुचि/अभिरुचि के बारे में जानकारी ली गई तत्पश्चात उनको बताया गया की मेंटल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न प्रकार के पजल गेम खेलना चाहिए एवं शारीरिक विकास के लिए अन्य खेलों में भाग लेना चाहिए। आर्किटेक्ट आर डी सिंह द्वारा बताया गया कि किस प्रकार बच्चे अच्छी-अच्छी आदतों के प्रयोग से अपने चरित्र का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मृणालिनी शर्मा द्वारा स्वयं को जानो स्वयं को पहचानो विषय पर बच्चों से विस्तृत चर्चा की एवं उसके उपरांत इस विषय पर सभी बच्चों से लिखित में उनमें क्या अच्छाई है क्या बुराइयां है एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बच्चों के मध्य एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था नागरिक चेतना या सामाजिक जिम्मेदारी। उपरोक्त दोनों प्रतियोगिता के विजेताओं को अंतिम दिन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की समाप्ति से पहले श्री निखिल पंत द्वारा बच्चों से भारत को जानो विषय पर प्रश्न पूछे गए तथा जिन बच्चों ने सही उत्तर दिए उनको चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों शिक्षको सदस्यों को मिष्ठान वितरण एवं जूस की बोतल देकर किया गया।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, शाखा संस्कार संयोजक डॉ सुनील शर्मा , श्रीमती वीना सिंह संस्था की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति शर्मा,श्रीमती प्रीति बंसल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती बीना शर्मा, श्रीमती गरिमा धीमान,श्रीमती कल्पना कोहली, सुनील पुंडीर एवं संस्था का स्टाफ किरन पाल, श्रीमती शशि आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News