Latest Update

बंदी छोड़ दिवस एवं गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब का 63वां स्थापना दिवस श्रद्धा से मनाया, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने टेका माथा


रुड़की। रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में बंदी छोड़ दिवस एवं गुरुद्वारा साहिब का 63वां स्थापना दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी शिरकत की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और बंदी छोड़ दिवस एवं स्थापना दिवस की संगत को शुभकामनाएं दीं।

दोनों पावन अवसरों पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका। कार्यक्रम के अंतर्गत अखंड पाठ साहिब, गुरबाणी कीर्तन, अरदास, दीपमाला सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए।

सोमवार को मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद विभिन्न रागी जत्थों एवं कीर्तन मंडलियों ने मधुर गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। बच्चों ने भी कीर्तन प्रस्तुत कर गुरु महिमा का गुणगान किया।

इस दौरान श्री रहरास साहिब एवं श्री सुखमनी साहिब के पाठ के साथ विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। नगर निगम के पूर्व महापौर गौरव गोयल एवं यशपाल राणा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका और दोनों पावन अवसरों पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में सेवा कर अपना योगदान दिया। दोनों उत्सवों को लेकर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूरा वातावरण गुरबाणी कीर्तन और धार्मिक श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News