
**संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता, समन्वय और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान**

**कलियर, 28 अक्टूबर।** कलियर विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश दिया। बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ व्यवस्था होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि **“बूथ जीता तो चुनाव जीता”** केवल एक नारा नहीं, बल्कि संगठनात्मक कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण मंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क बनाए रखने, आमजन की समस्याओं को सुनने तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने तथा बूथ स्तर पर नियमित बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अजय टांक और प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मुनिश सैनी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आदित्य रोड, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, गौरव, सुरेश सैनी, देशपाल रोड, गीता मलिक सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना और बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाना रहा।



















