Latest Update

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव से उनकी पत्नी के संदर्भ में भी माफी मांगने की बात कही और कहा कि उनकी पत्नी भी उत्तराखंड से हैं।

राहुल गांधी के दावों पर भी उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और कथित तौर पर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि विपक्ष इतने बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा कर रहा है, तो वह ऐसे 13 लोगों को भी सामने लाकर दिखाए।

2029 ही नहीं, 2039 तक सत्ता में नहीं आएंगे राहुल गांधी: कृष्णम

राहुल गांधी के सत्ता में आने की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी वर्ष 2029 ही नहीं, बल्कि 2039 तक भी सत्ता में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश उनके नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और उनके कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम के इन बयानों के बाद अखिलेश यादव की टिप्पणी, उत्तराखंड के सम्मान और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दे चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News