Latest Update

नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों ने की पूजा-अर्चना,मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

रुड़की।शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मंगलौर स्थित देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़ी,जहां श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख,शांति और खुशहाली की कामना की।मां के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में नवरात्र का आध्यात्मिक महत्व है।श्रद्धा और भक्ति से मां की पूजा-अर्चना करने पर विशेष कृपा बरसती है तथा घर व परिवार में सुख-समृद्धि आती है।इस मौके पर पंडित आकाशदीप,मनीष

कुमार,सचिन सबरवाल,मूलचंद गर्ग,प्रियम गर्,अस्वती चौधरी,अंकित गुप्ता,लवकुश,पिंकी गुप्ता,दिव्या तायल,उमेश बंसल,मयंक बंसल,तरुण सिंघल,आदेश सिंघल,रजनी शर्मा,मधुर शर्मा,रिषिपाल,विनोद कुमार आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News