Latest Update

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अगले दिन प्रातःकाल मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर में नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के चलते विशेष रौनक बनी हुई है।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मां मनकामेश्वर दुर्गा मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्र के दौरान कुछ नया और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इससे पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल रहता है और स्थानीय लोगों को एक साथ मिलकर धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

श्रद्धालुओं ने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में पूजा-अर्चना, भक्ति और धार्मिक गतिविधियों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहता है। गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जैन परिवार, मंदिर प्रबंधक अनुज कुमार जैन तथा नवीन कुमार जैन सहित आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने मां मनकामेश्वर दुर्गा से सभी परिवारों पर सुख-समृद्धि बनाए रखने और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।एडवोकेट आशीष पंडित, अनुज आत्र्ये, सुधीर चौधरी, सचिन गोंड़वाल, मंदिर ट्रस्टी आयोजक अनुज कुमार जैन ,मनोज कुमार जैन,सुधीर शर्मा,संजय सैनी, आदि स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News