Latest Update

केएल डीएवी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को झटका, अंजलि शर्मा निर्विरोध निर्वाचित

रुड़की। केएल डी एवी महाविद्यालय छात्र संगठन के चुनाव में आज पहले ही दिन एबीवीपी को बड़ा झटका उस समय लगा जब नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडने वाली उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया जिसमें एन एस यू आइ की उम्मीदवार अंजली शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

अंजलि शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद एन एस यू आइ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने अंजलि शर्मा को मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। 

इस दौरान एन एस यू आइ के जिलाध्यक्ष मनीष परमार, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव प्रणय प्रताप सिंह व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने अंजलि शर्मा का स्वागत कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। 

अब 29 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर छात्र संघ के पांच पदों के चुनाव होने हैं जिनके लिए एबीवीपी व एन एस यू आइ के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News