Latest Update

लो-फ्रीक्वेंसी के चलते हरिद्वार में आकस्मिक बिजली कटौती, ग्रामीण-शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में रोस्टिंग

हरिद्वार। पिछले दो-तीन दिनों से लो-फ्रीक्वेंसी के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके चलते हरिद्वार के ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार आकस्मिक रोस्टिंग की जा रही है। विभाग का कहना है कि ग्रिड को सुरक्षित रखने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता विनोद पांडे ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में बिजली का अनावश्यक उपयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में आकस्मिक बिजली कटौती अपेक्षाकृत कम है और विभाग लगातार स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद रखने और बिजली की बचत करने की अपील की। विभाग के अनुसार, बिजली की मांग को नियंत्रित रखने में उपभोक्ताओं का सहयोग विद्युत व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण होगा।

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि राष्ट्रहित में बिजली बचाएं और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News