
मंगलौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दुर्गा मॉडर्न कॉलेज में गुरूवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मटका सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रुड़की के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी लोजमो संयोजक सुभाष सैनी व तपन सुशील रहे। दोनों अतिथियों का कालेज चेयरमैन मनोज शर्मा ने बुके भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए आकर्षक मटकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रतियोगिता में चारों सदनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय तथा येलो व रेड हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुभाष सैनी ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारती हैं ” व वरिष्ठ पत्रकार

तपन सुशील ने कहा कि “ जीवन में निरंतर सीखने की ललक ही सफलता की असली कुंजी है ”। चेयरमैन मनोज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शरद शर्मा, अक्षय राठौर,अमित पालीवाल, सुमित कुमार, शबीना, महिमा, सुमैयला, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा,सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।



















