
रुड़की। साकेत कॉलोनी स्थित एक धर्मशाला में भाजपा नेता चैरब जैन द्वारा भव्य रक्षा संकल्प महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर चैरब जैन को रक्षा सूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, रश्मि चौधरी सहित हजारों बहनों ने चैरब जैन को रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान महिलाओं ने उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका भाई निरंतर तरक्की करे और अपने जीवन के सभी लक्ष्यों को हासिल करे।
कई महिलाओं ने चैरब जैन को भविष्य में और बड़ी जिम्मेदारी मिलने तथा आगामी विधायक बनने तक का आशीर्वाद दिया। बहनों ने कहा कि एक बहन के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होती कि उसका भाई जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए और समाज के लिए बेहतर कार्य करे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बहनों ने रक्षा सूत्र बांधते हुए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को मजबूत किया।
वहीं, कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंची महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता चैरब जैन ने कहा कि बहनों ने जिस प्रेम और स्नेह के साथ उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और अपना आशीर्वाद दिया, उसे वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि “आपका यह भाई अपनी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हर समय तत्पर रहेगा।”
रक्षा संकल्प महोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते की भावना देखने को मिली।



















