


*बैठक में भारी संख्या में उमड़े किसान व मजदूर; -विधायक ने आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से मांगें उठाने का दिया आश्वासन*
*सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली-पानी व स्थानीय उद्योगों में युवाओं को 70% रोजगार की मांग पर एकजुट हुए ग्रामीण व किसान मजदूर*

किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) द्वारा पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरियापुर दयालपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों, मजदूरों और स्थानीय युवाओं की ज्वलंत समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद व ग्राम प्रधान दरियापुर दयालपुर बैठक में पहुंचे, जहां संगठन के पदाधिकारियों व भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें मांगों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि संगठन के द्वारा पूर्व में (5 जून 2026 को) उत्तराखंड सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन देकर किसानों मजदूरों की समस्याओं व मांगो से से अवगत कराया जा चुका है l
इस पर विधायक फुरकान अहमद से आगामी उत्तराखंड विधानसभा सत्र में इन मांगों को सदन के पटल पर पुरजोर तरीके से संगठन की ओर से उठाने की अपील की गई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ‘ऊर्जा प्रदेश’ उत्तराखंड के समस्त किसानों को (नहरों, सरकारी व निजी नलकूपों से सिंचाई हेतु) 100 प्रतिशत मुफ्त बिजली व पानी दिया जाए। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की तर्ज पर स्थानीय किसानों को भी महंगे सिंचाई बिलों और वॉटर सेस से राहत दी जानी चाहिए।एवं राज्य के सिडकुल सहित सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी एवं निजी उद्योगों में उत्तराखंड के स्थानीय मूल निवासी युवाओं को न्यूनतम 70% पदों पर अनिवार्य रूप से रोजगार देने के नियम को कड़ाई से लागू किया जाए।
बैठक में पहुंचे विधायक फुरकान अहमद ने ग्रामीणों और संगठन की मांगों को पूरी तरह जायज, किसानहित व युवाहित व जनहित में बताया। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि किसान और युवा राज्य की नींव हैं। वे आगामी विधानसभा सत्र के दौरान इन सभी मांगों को सदन के समक्ष मजबूती और जोर-शोर से उठाएंगे तथा क्षेत्रवासियों को उनका हक दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
किसान मजदूर संगठन द्वारा पूर्व में भी किसानों व मजदूरों की कई प्रमुख समस्याओं जैसे घर-घर गन्ना पर्ची भिजवाना ,चीनी मिलों का डाटा पूरी तरह ऑनलाइन कारण खराब पड़े सरकारी नलकूपों को समय बाद तरीके से चालू करवाना, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब जैसे बाहरी राज्यों से मिलो द्वारा अवैध तरीके से गन्ना खरीदने पर उत्तराखंड में रोक लगवाने जैसे अहम मुद्दों का समाधान कराया जा चुका है। चूंकि ज्ञापन के माध्यम से की गई मांगों का सरकार के स्तर से पूरी होनी हैं, इसलिए संगठन क्रमवार तरीके से सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप रहा है।
दरियापुर दयालपुर की इस बैठक में उमड़े भारी जनसैलाब और संगठन की इस मुहिम से प्रभावित होकर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान व मजदूर लगातार संगठन की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। लगातार बढ़ते इस जनाधार के चलते आज सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही हलकों में किसान मजदूर संगठन और इसकी मांगें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेठपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह धीमान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वेदपाल सैनी, कलियर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इसरार, खानपुर विधानसभा अध्यक्ष मुनेश पाल, महानगर रुड़की अध्यक्ष सतीश चंद्र फौजी, नगर महामंत्री नाथी राम सैनी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र सैनी, राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश धीमान, लक्ष्मीचंद, रविंद्र कुमार, राष्ट्रीय प्रभारी संगठन नवीन मारिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी, नगर संरक्षक गोपाल सैनी एवं गजेंद्र सिंह सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेषक:
अरुण कुमार सैनी
राष्ट्रीय प्रवक्ता / जनसंपर्क अधिकारी
किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.)
संपर्क: 9837669987



















