Latest Update

Aaj Ka Rashifal 29 August 2026 आज का राशिफल: कन्या- मीन राशि वालों को संभलकर करना होगा खर्च, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Aaj Ka Rashifal 29 August 2026:

29 अगस्त, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के

लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, धन लाभ और

नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं कुछ लोगों को

पारिवारिक मामलों और आर्थिक फैसलों में संयम बरतने की

जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन नई संभावनाएं

लेकर आ सकता है, जबकि व्यापार करने वालों को अपने

फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह है। रिश्तों के लिहाज से

भी आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। ऐसे में आइए

जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों

के लिए 29 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में मिलेगा

लाभ और कहां बरतनी होगी सावधानी ।

मेष राशि: आज का राशिफल

आज माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपके अच्छे कामों की खुलकर तारीफ हो सकती है। संभव है कि मेहनत के लिए कोई सम्मान या पुरस्कार भी मिले। ऑफिस में आपकी लगन देखकर बॉस खुश रहेंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह अच्छी तरह निभाएगी और सेहत में भी सुधार महसूस होगा। हां, आपकी मदद करने की आदत को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं। परिवार की छोटी-मोटी उलझनें प्यार और समझदारी से सुलझ जाएंगी।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपके अच्छे कामों की खुलकर तारीफ हो सकती है। संभव है कि मेहनत के लिए कोई सम्मान या पुरस्कार भी मिले। ऑफिस में आपकी लगन देखकर बॉस खुश रहेंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह अच्छी तरह निभाएगी और सेहत में भी सुधार महसूस होगा। हां, आपकी मदद करने की आदत को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं। परिवार की छोटी-मोटी उलझनें प्यार और समझदारी से सुलझ जाएंगी।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कई अच्छे मौके आपके सामने आ सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में जगह बना सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान और निरंतरता बनाए रखनी होगी। किसी दोस्त की नाराजगी आपके शब्दों से जुड़ी हो सकती है, इसलिए बोलते समय थोड़ा संयम रखें। जल्दबाजी से बचेंगे तो कई परेशानियों से दूर रहेंगे। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने से खुशी मिलेगी।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आप अपने रहन-सहन को बेहतर बनाने के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं और संतान की कोई इच्छा पूरी करने का भी मन बनेगा। लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। राजनीति या जीवन से जुड़े बड़े फैसलों में भावनाओं के बजाय समझदारी से कदम उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज सामाजिक स्तर पर आपकी मौजूदगी खास नजर आएगी और लोगों के बीच आपका नाम और सम्मान बढ़ सकता है। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं, हालांकि आय के स्रोत मजबूत बनाए रखना जरूरी होगा। सेहत से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात कारोबार के लिए नए रास्ते खोल सकती है।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। संतान के करियर या भविष्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आमदनी अच्छी रहे, इसके बावजूद खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मां से किया कोई वादा भूलना परेशानी खड़ी कर सकता है। हर किसी पर तुरंत भरोसा करने के बजाय लोगों को समझकर आगे बढ़ें। बैंकिंग और निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज सबसे जरूरी है कि किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा सोचने से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। संतान के एडमिशन के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी को उधार दिया गया पैसा रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है। मां की सेहत को लेकर थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी रहेगा।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। खासकर खान-पान में लापरवाही न करें। घर के रिनोवेशन या मरम्मत का काम शुरू हो सकता है, जिसमें समय और मेहनत दोनों लगेंगे। इसी वजह से दूसरे कामों में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन जिम्मेदारियों से पीछे हटने के बजाय उन्हें पूरा करना आपके हित में रहेगा।

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन शुभ संकेतों से भरा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। खर्च करते समय अपनी वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता दें। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने की उम्मीद है। बेवजह घूमने-फिरने या दोस्तों के साथ जरूरत से ज्यादा समय बिताने से बचें, क्योंकि इससे घर या रिश्तों में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज कारोबार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं और आपकी योजनाएं आपको आगे ले जा सकती हैं। हालांकि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। परिवार में आपसी एकता और संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। संतान आपकी किसी बात को नजरअंदाज कर सकती है, इसलिए अभी से प्यार और समझदारी से बात करें। ऑफिस में बॉस की सलाह को गंभीरता से लेना आपके करियर के लिए फायदेमंद रहेगा।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज अपने घर का सपना पूरा होने की दिशा में कोई बड़ी प्रगति हो सकती है। कामकाज में आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, इसलिए दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। पुरानी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होगा। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां के साथ हुई बातचीत आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में सही दिशा दिखा सकती है।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज बहस और बेवजह की तकरार से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। संतान की पढ़ाई को लेकर उसे बाहर भेजने का विचार बन सकता है। कारोबार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज प्लान करके रिश्ते में खुशियां बढ़ा सकते हैं। आपकी नई कोशिशों को सफलता मिलने के संकेत हैं। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात बीते दिनों की अच्छी यादें ताजा कर देगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News