Latest Update

आज 25 अगस्त 2026 को गोरखा समाज अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा व पूर्व अध्यक्ष बुद्धिसिंघ राणा के तत्वावधान में गंग नहर टैंक चौक मेजर

आज 25 अगस्त 2026 को गोरखा समाज अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा व पूर्व अध्यक्ष बुद्धिसिंघ राणा के तत्वावधान में गंग नहर टैंक चौक मेजर दूर्गमल्ल की प्रतिमा पर उनके बलिदान दिवस पर समस्त गोरखा समाज ने एकत्र हो कार्यक्रम अतिथि समाजसेवी नवीन कुमार जैन के साथ मिलकर शहीद दूर्गमल्ल जी को पुष्माला पहनाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई व शहीद को कोटिशः नमन किया गया शहीद दुर्गंमल जी के बलिदान दिवस पर एकत्र राष्ट्र भक्तों ने शहीद दूर्गमल्ल अमर रहे भारत माता की जय हो कि जयघोष लगाएं गए कार्यक्रम अतिथि नवीन कुमार जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत ज

की गुलामी से भारत माता को स्वतंत्रता दिलाने में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के तत्वावधान में आज़ाद हिंद फौज के सिपेसालर पद मेजर पर रहते हुए अहम भूमिका निभाई थी हमसब को शहीद दूर्गमल्ल जैसे बहादुर निडर गोरखा समाज के प्रथम पंक्ति स्वतंत्रता सेनानी को सदा कोटिशः नमन कर श्रद्धाजंलि देनी चाहिए हम गोरखा समाज के देश के बलिदान में दिए योगदान वास्ते साधुवाद दे गोरखा युवाओं को शहीद दूर्गमल्ल जी के पदचिन्हों व आदर्शों पर चलने की कामना करते हैं और सरकार को देश की स्वतंत्रता में गोरखा समाज द्वारा दिये योगदान को नही भुलाना चाहिये हमेशा स्मरण रखना चाहिए इसी क्रम में गोरखा समाज अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने विचार व्यक्त कर कहा कि देश की आज़ादी दिलाने में हमेशा अग्रणीय रहा है किंतु केंद्र सरकार या राज्यसरकार गोरखा समाज के हितों व अधिकारों में सुरक्षा प्रदान नही कर रही है इस अवसर पर हरि बहादुर गुरुंग, जितेंद्र गुरुंग, रविंद्र गुरूंग ,यम बहादुर गुरुंग, धरम सिंह, बिनोद शर्मा, श्रीमती तुलसी देवी, श्रीमती सीमा गुरूंग, श्रीमती गोरी छेत्री ,त्रिलोक छेत्री, प्रदीप लेपचा, नर सिंह आले, डी बी मल्ल ,सचिन गोडवाल, डॉ बी एल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News