Latest Update

शिवराम हरी राजगुरु की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून। देश की स्वतंत्रता और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी शिवराम हरी राजगुरु जी की जयंती पर देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल श्रीमती हेमा पुरोहित, चकराता विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मदन पाल, मंजू चौहान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने शिवराम हरी राजगुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ नेताओं ने राजगुरु जी के त्याग, साहस और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि राजगुरु जी जैसे महान क्रांतिकारियों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों और राष्ट्रप्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News