
रुड़की। पंचशील मंदिर समिति रुड़की की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान 28 जुलाई से विशाल कांवड़ भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कांवड़ियों के लिए भोजन, स्नान और विश्राम की व्यवस्था के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया था।

सेवा भारती की ओर से भंडारा स्थल पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जहां हजारों कांवड़ियों ने चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। भंडारे के समापन पर कांवड़ियों को व्रत प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर पंचशील मंदिर समिति के महामंत्री आदेश सैनी ने प्रसाद वितरण करते हुए कहा कि भंडारे की शुरुआत से ही दूसरे प्रदेशों से आने वाले कांवड़ियों को यहां अपनापन महसूस होता था। समिति और सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।
व्रत प्रसाद वितरण के साथ पंचशील मंदिर समिति का कांवड़ भंडारा श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ संपन्न हुआ।





