
रूड़की।प्रसिद्ध श्रावण मास का कांवड़ मेला अब अपने अंतिम दौर में है।लाखों डाक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े हैं।हरकी पैड़ी से लेकर गाजियाबाद तक पूरा हाईवे और कांवड़ मार्ग “बम भोले,बम भोले” के नारों और सीटी की गूंज से गूंज रहा है।भारी वर्षा के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है,उधर रुड़की पुरानी तहसील स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर सप्ताह भर से बनाने में लगे शिवभक्तों की कड़ी मेहनत से विशाल कांवड़ तैयार की गई है, जिसे आज शाम पूर्व मेयर गौरव गोयल के द्वारा फीता काटकर रवाना किया गया।यह विशाल कांवड़ हरिद्वार पहुंचेगी तथा वहां से कल पवित्र गंगा जल लेकर वापस आएगी।पूर्व मेयर गौरव गोयल विशाल कांवड़ को रवाना करते हुए करते हुए कहा कि भगवान शिव को समर्पित यह कांवड़ बहुत ही सुंदर और आकर्षक रुप से तैयार की गई है।विभिन्न मंदिरों में भक्तों द्वारा कल महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाएगा।






