Latest Update

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में नगला इमरती डायवर्जन प्वाइंट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पलवल से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे दो कांवड़ियों की बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई, जिससे मौके पर मौजूद कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

घटना उस स्थान पर हुई, जहां से डाक कांवड़ियों के वाहनों को लक्सर की ओर डायवर्ट किया जा रहा था। बाइक में आग लगने के बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसपीओ ने तत्काल मोर्चा संभाला। आग बुझाने के लिए पानी और रेत का इस्तेमाल किया गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। 

एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर ने बताया कि पलवल निवासी दो कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक में आग लग गई। पुलिस की तत्परता के चलते स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

एसपी ने कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि बाइक का साइलेंसर किसी भी हालत में न निकालें। साइलेंसर हटाने से चिंगारी निकलने की संभावना रहती है, जिससे सड़क पर आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान सभी वाहन चालकों से सावधानी बरतने और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News