Latest Update

गुरु पूर्णिमा पर्व एवं मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव मनाया गया धूमधाम के साथ,संत बाबा ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

रुड़की।गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर रुड़की के साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में “मां की देन” दुख निवारण रूहानी डेरा ट्रस्ट (रजि०) श्री ज्वाला माँ मेहर दरबार की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व एवं मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः संत बाबा जी के दिव्य एवं भव्य सत्संग,मधुर कीर्तन से हुआ,जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा,इसके बाद मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव मनाया गया।दोपहर बाद श्रद्धालु भक्तों ने संत बाबाजी एवं गुरु मां के पवन चरणों का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम के दौरान संत बाबाजी एवं गुरु मां ने संगत को संबोधित करते हुए सेवा,सिमरन,गुरु महिमा,नामदान का महत्व बताते हुए धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।महोत्सव के समापन पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया।कार्यक्रम में मां की देन दुःख निवारण रुहानी डेरा ट्रस्ट के सेवादारों ने सेवा कर पुण्य कमाया।इस दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा,पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह,रमेश धमीजा,डॉ०शिवांश सचदेवा,डॉ०कुलबीर सिंह,डॉ०अनिल त्यागी,डॉ०अनिल पंवार,कुलदीप त्यागी,सन्नी सचदेवा,राजीव गुप्ता,तुषार सैनी,चौ०अनिल कुमार,रूपेश गोयल, संदीप तोमर,पंकज सिंघल,विपिन सिंघल,सतीश गोस्वामी,कमल सैनी,डॉ०कोमल धमीजा,चौ०मंगल सिंह,डिम्पी लखानी,प्रतिभा सैनी, पूनम चौधरी,सुषमा प्रसाद,मैना सैनी,सुनयना तोमर,नीलम,रचना गुप्ता,नैना देवा व बड़ी देवा आदि सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News