Latest Update

रोटरी क्लब रूड़की मिडटाउन ने “खिलता बचपन” परियोजना के तहत लगभग 150 न्यू बॉर्न बेबी किट्स वितरित कीं

रूड़की। रोटरी क्लब रूड़की मिडटाउन द्वारा “खिलता बचपन” परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय सेवा अभियान चलाकर सेंट जोसफ्स हॉस्पिटल, जादूगर रोड एवं सिविल अस्पताल, रूड़की में नवजात शिशुओं के परिवारों को लगभग 150 न्यू बॉर्न बेबी किट्स वितरित की गईं। इस अभियान का उद्देश्य नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य एवं देखभाल में सहयोग प्रदान करना रहा।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक नवजात शिशु का जीवन सुरक्षित, स्वस्थ एवं सम्मानजनक शुरुआत का अधिकारी है। “खिलता बचपन” परियोजना इसी सोच का एक सेवा प्रयास है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब रूड़की मिडटाउन स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दो दिवसीय सेवा अभियान के दौरान सेंट जोसफ्स हॉस्पिटल एवं सिविल अस्पताल के चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्लब के चार्टर सदस्य एवं पूर्व न्यायाधीश रोटेरियन ब्रहम सिंह वर्मा, परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. संजीव गर्ग, रोटेरियन डॉ. अजय भार्गव, रोटेरियन डॉ. सुधीर चौधरी, रोटेरियन डॉ. विकास त्यागी, रोटेरियन डॉ. मधुरिमा, रोटेरियन डॉ. संगीता गर्ग, रोटेरियन डॉ. केनथ सैमुअल, रोटेरियन पंकज गुप्ता, रोटेरियन विवेक गुप्ता, रोटेरियन रमेश रावल, रोटेरियन राम अग्रवाल, रोटेरियन सुमित अग्रवाल, रोटेरियन विभोर खन्ना, रोटेरियन हिमांशु पुंडीर, नेहा सिंह, अक्षरा एवं दिव्या उपस्थित रहे। अभियान के दौरान सीएमएस डॉ. सुनीता त्यागी एवं डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने सभी चिकित्सकों, अस्पताल प्रशासन एवं क्लब सदस्यों का इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब रूड़की मिडटाउन समाज सेवा के अपने संकल्प को इसी प्रकार आगे भी निरंतर गति देता रहेगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News