Latest Update

स्वस्थ रहने के स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना जरुरी मलेरिया की रोकथाम एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

रुड़की। आज नगर निगम रुड़की द्वारा अधिकृत रेरितन कंसल्टिंग द्वारा वार्ड संख्या 15, 20 सैनिक कॉलोनी गली नंबर- 1 मे डेंगू, मलेरिया की रोकथाम एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित नागरिकों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए घर एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा नियमित रूप से कूलर, गमलों और पानी की टंकियों की सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्रोत पृथक्करण के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए नागरिकों को गीला, सूखा, सैनिटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को ही देने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना, बीमारियों की रोकथाम करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ रुड़की के निर्माण में जन सहभागिता सुनिश्चित करना रहा जिसमे नगर निगम रूड़की के नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल वार्ड पार्षद,पर्यावरण प्रेरक सैनिक कॉलोनी गली नंबर 1 के अध्यक्ष कोटनाल शर्मा,रेरीटन कंसल्टिंग से प्रियंका, अजाज अमित चावला,प्रिया सैनी, सौरभ उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News