
रायवाला। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ रायवाला मंडल के तत्वावधान में साप्ताहिक सुंदरकांड एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में मंडल संरक्षक श्री वीरेंद्र मलिक, मंडल धर्माचार्य पंडित गणेश शंकर रनाकोटी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सनातनी, मंडल संगठन महामंत्री सचिन कुमार, मंडल महामंत्री रवि प्रजापति, मंडल प्रवक्ता रमेश चंद पाण्डेय, सत्यपाल सैनी सहित महिला कीर्तन मंडली की विशेष सहभागिता रही।
आयोजकों ने बताया कि साप्ताहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान और बाबा नीम करौली महाराज से सुख, शांति एवं राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की तथा प्रसाद वितरण किया।
जय श्री राम। जय बजरंगबली।





