Latest Update

*देहरादून में युवाओं का होगा जनसैलाब*  *कल बिजली समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता का होगा घेराव – राजेंद्र चौधरी*

महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में अघोषित विद्युत कटौती व स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग अधीक्षण अभियंता का घेराव तथा 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले छात्र गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने की व्यापक रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बीना की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि आज देश के युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों के हितों के लिए 17 तारीख को देहरादून में एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी युवाओं एवं छात्रों से संवाद कर उनकी राय लेंगे की कैसे देश की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके जिसमें रुड़की महानगर से अधिक से अधिक संख्या में छात्र युवा एवं नौजवान शामिल होंगे उन्होंने कहा कि युवाओं एवं छात्रों के प्रति समर्पित भाव से कांग्रेस अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी।विद्युत विभाग द्वारा अघोषित विद्युत कटौती, वोल्टेज की समस्या, लगातार तारों में आग के साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास कर उपभोक्ताओं का उत्पीडन किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और कल बुधवार को सुबह 11:00 बजे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए युवा वर्ग में काफी उत्साह है और रुड़की से काफी संख्या में युवा उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता उम्मेद गाजी ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह, अजय चौधरी, पूर्व अध्यक्ष कलीम खान,यासमीन खान, विजय पाल सिंह संजय गुड्डू पूर्व पार्षद,समीर खान, पीसीसी सदस्य डॉ अता उर रहमान,हिमांशु चौधरी,मोहित त्यागी, मदनपाल भड़ाना, वैभव सैनी,मोनू त्यागी, , नूर आलम मुंफैत अली, पंकज त्यागी, गौरव प्रधान,अनूप शर्मा मनोज गिरी सुनील शर्मा जसविंद्र सिंह, विकास मोनू त्यागी, मकसूद हसन, लवी त्यागी, डॉ परवेज़ आलम, नवीन जैन, नीरज सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद कुमार, अंकित आदि मौजूद रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News