Latest Update

से पहले प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण नालो ओर सड़को से हटाया अवैध अतिक्रमण..

पिरान कलियर।सालाना उर्स की तैयारियों और बारिश से दरगाह परिसर में हुए जलभराव की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की और तहसीलदार विकास अवस्थी ने नगर पंचायत की टीम के साथ दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया।अवैध अतिक्रमण हटाया ओर कुछ अतिक्रमण को चिन्हित किया गया।मंगलवार को ज्वांइट ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की और तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी व नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था को जायजा लिया और बारिश के कारण हुए जलभराव होने पर नालों की सफाई नहीं होने और उनकी हालत खराब मिलने पर नगर पंचायत को तुरंत सफाई कराने और जरूरत के अनुसार नालों का चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि बारिश का पानी निकासी हो सके।तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि उर्स को देखते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नगर पंचायत को जलभराव, सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उर्स के दौरान जायरीन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान दरगाह प्रबंधन और नगर पंचायत टीम मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News