Latest Update

जिला सहकारी संघ लिo हरिद्वार के चुनाव में भाजपा का दबदबा, निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी रामबीर सिंह अध्यक्ष एवं सतबीर सिंह बने उपाध्यक्ष, 

रुड़की। जिला सहकारी संघ लिo हरिद्वार की प्रबन्ध समिति के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गए, चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिससे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राज्य सरकार द्वारा नामित एक संचालक सहित कुल 13 संचालकों वाले इस बोर्ड में अध्यक्ष राजबीर सिंह, उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए ब्रजलता एवं चौधरी विजेन्द्र सिंह,

राज्य सहकारी संघ देहरादून प्रतिनिधि के लिए नीशू राठी, राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी प्रतिनिधि के लिए सुशील राठी एवं नीशू राठी, प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिo देहरादून प्रतिनिधि पर मीनू एवं पंकज कुमार, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ लिo देहरादून प्रतिनिधि पर विनोद कुमार एवं साजिद अली, उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ लिo काशीपुर प्रतिनिधि पर पारुल कुमार, इफको प्रतिनिधि पर नीरज सैनी एवं कृभको प्रतिनिधि पर बबलू की निर्विरोध चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारी तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी द्वारा परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति से एकता का संदेश दिया। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर

वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल सिंह, सुशील राठी, सुभाष वर्मा, विजेंद्र चेयरमैन, अवनीश सिंह , हरेन्द्र सिंह, अनुराग राठी, कुलवीर प्रधान, विनोद चेयरमैन, सुशील चौधरी, सुनील वालिया, राजू कोटवाल, मांगेराम सिरोही, संजीव कुमार, पारुल कुमार,विकास चौहान, भूपेन्द्र राणा,पवन सैनी, सोनू जमींदार, गौरव राणा, साजिद अली समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News