
नारसन। नारसन ब्लॉक के संकुल स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता आज ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी नारसन आकांक्षा राठौर एवं ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा के दिशा निर्देशन में मंगलवार से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता बुधवार को समाप्त होगी।

इस प्रतियोगिता में लाठरदेवा हूण, गुरुकुल नारसन, मोहम्मदपुर, मखदुमपुर, लखनौता, गाधारोना, मुंडलाना, ढंडेरा एवं लिब्बरहेड़ी संकुल के सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 30 मीo फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प, फारवर्ड बैंड एंड रीच, मेडिशन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ एवं 6×10 शटल रन इवेंट के द्वारा शारीरिक परीक्षण टेस्ट प्रतिभागियों का हुआ। ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया की जिला स्तर पर चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतिमाह ₹1500 छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी नारसन आकांक्षा राठौर ने कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित यह योजना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य आर्यव्रत चौधरी, भारतवीर सिंह मलिक, संजय आर्य, व्यायाम शिक्षक मनीष काकरान, सी आर सी ऋषिपाल, सीआरसी कुमारी नेहा परवीन, अरविंद कुमार, विपुल सालार, सुरेश प्रसाद,आलोक कुमार द्विवेदी, सौरभ कुमार, सतीश चंद, अरुण खरे, सोनिया सैनी, विवेक राठी, विपुल सालार, प्रीति सैनी, मंजूलता, हेमलता, सुरेश चंद, संजीव जटराणा, परमेंदर मलिक, दिनेश भल्ला, श्यामसिंह मलिक, वाजिद अली, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार एवं अरविंद चौधरी आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।





