
रुड़की, 12 जुलाई 2026: ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र, रुड़की) पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।

यह आयोजन माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार के संकल्प “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध उत्तराखंड” को निरंतर धरातल पर उतारने की दिशा में किया गया है।
शिविर में सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सचिन देव मुंजाल जी द्वारा क्षेत्रवासियों को उत्तम चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही शिविर में आए सभी नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य जांच सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी का संदेश “माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार जन-कल्याण और हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। ‘स्वस्थ नागरिक, समृद्ध उत्तराखंड’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी यह प्रतिबद्धता सदैव जारी रहेगी।”
शिविर में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने इस जन-हितैषी पहल का लाभ उठाया और कैंप कार्यालय की इस व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





