Latest Update

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने गड्ढामुक्त सड़कों के लिए शुरू कराया अभियान, बारिश से क्षतिग्रस्त मार्गों की कराई मरम्मत

रुड़की। शहर में पिछले दिनों हुई मूसलाधार वर्षा के कारण कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिससे आमजन और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी कड़ी में आज मिलिट्री चौक ,मलकपुर चुंगी,आजाद नगर चौक,समेत कई अन्य जगह सड़को पर गड्ढे भरने का कार्य हुआ।उनके निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया गया। मंत्री प्रदीप बत्रा ने स्वयं भी कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बारिश के कारण जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां तेजी से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्थानीय नागरिकों ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते गड्ढे भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और आवागमन पहले की तरह सुचारु हो सकेगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News