Latest Update

देहरादून में दैनिक समाचार-पत्र के विमोचन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूड़ी बोलीं,विकसित उत्तराखंड 2026 के लिए जिम्मेदार मीडिया जरूरी

देहरादून।विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ऋतू खंडूड़ी भूषण ने कहा कि आज मेरे लिए अत्यंत गौरव का दिन है कि देहरादून से प्रकाशित दैनिक समाचार-पत्र का विधि-विधान से शुभारंभ करने का मुझे अवसर मिला।किसी भी नए समाचार पत्र का जन्म लोकतंत्र में एक नई आवाज का जन्म होता है और मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि उत्तराखंड को एक समाचार के रूप में निर्भीक,निष्पक्ष और जनहितैषी आवाज मिली है।उत्तराखंड देवभूमि है।यहां की जनता जागरूक है,यहां की माटी संघर्ष और त्याग की माटी है।राज्य आंदोलन से लेकर आज विकास की नई

ऊंचाइयों तक पहुंचने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम रही है।आज जब हम “विकसित उत्तराखंड 2026” की ओर बढ़ रहे हैं,तो ऐसे में एक जिम्मेदार मीडिया की आवश्यकता पहले से कहीं ज्यादा है।दैनिक समाचार-पत्र एनकाउंटर समाचार नाम ही अपने आप में बहुत कुछ कहता है।एनकाउंटर समाचार मतलब अन्याय

से टकराव,भ्रष्टाचार से टकराव,झूठ से टकराव और सच्चाई के लिए संघर्ष।उन्होंने ऐसा व्यक्ति की कि यह समाचार पत्र अपने नाम को सार्थक करेगा।समाज में जो भी विसंगति होगी,जो भी जनसमस्या होगी,उससे यह अखबार टकराएगा और समाधान की दिशा में आवाज बुलंद करेगा।विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कहा कि चौथा स्तंभ होने के नाते मीडिया पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है सच को परोसने की।आज सोशल मीडिया के युग में अफवाहें बहुत तेजी से फैलती हैं,ऐसे में दैनिक एनकाउंटर

समाचार जैसे अखबारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वो तथ्यों की पड़ताल करके,प्रमाण के साथ जनता के सामने सच रखें।कहा कि आप लोग ग्रामीण क्षेत्र,सीमांत क्षेत्र,आपदा,शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है।हम मानते हैं कि स्वस्थ आलोचना से ही लोकतंत्र मजबूत होता है।सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में और अंतिम व्यक्ति की समस्या को सरकार तक पहुंचाने में मीडिया सेतु का काम करता है और यह नया समाचार-पत्र इस सेतु को और मजबूत करेगा,ऐसा मेरा विश्वास है।उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पत्रकारिता आसान काम नहीं है।धूप हो,बारिश हो,आपदा हो आप लोग जनता की आवाज बनकर सबसे पहले पहुंचते हैं।आशा करती हूं कि आप निष्पक्षता,साहस और प्रतिबद्धता के साथ अपनी कलम चलाएंगे।विधानसभा अध्यक्ष ने एक बार फिर इस अवसर पर सभी को

बधाई दी।इस मौके पर पूर्व मेयर देहरादून सुनील उनियाल व पूर्व मेयर गौरव गोयल,राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा,पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी,कपिल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता,सुरेन्द्र शर्मा किसान,सुनीता लोधी,विकास गर्ग,अनिल मनोचा,एसएस राना,बबिता गोयल,रितिन गोयल,प्रवीण मोघा भाजपा वरिष्ठ नेता,वरिष्ठ पत्रकार विजय जयसवाल व इमरान देशभक्त के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।अंत में संपादक विकास गर्ग द्वारा दर्जनों वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News