Latest Update

सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जा रहा है सहकारिता सप्ताह प्रथम दिवस पर सहकारी समितियों, बैंक शाखाओं एवं कार्यालयों में दिलाई गई सहकारिता की शपथ, सहकार से समृद्धि का लिया संकल्प

हरिद्वार। सहायक निबंधक सहकारिता मोनिका चुनेरा ने अवगत कराया है कि सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे उत्तराखंड में सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को सहकारिता से जोड़ते हुए “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करना तथा समावेशी, पारदर्शी एवं आत्मनिर्भर सहकारिता व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

       सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस आज जनपद की सभी सहकारी समितियों, बैंक शाखाओं, बैंक मुख्यालय एवं सहायक निबंधक, सहकारी समितियां (एआरसी) कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारिता की शपथ ली। इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकारिता के माध्यम से समृद्ध समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

         सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत 30 जून को सहकारी पौधारोपण, पैक्स सशक्तिकरण दिवस एवं जागरूकता शिविर, 1 जुलाई को केसीसी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम, 2 जुलाई को विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सहकारिता जागरूकता कार्यशालाएं, 3 जुलाई को उद्यमिता एवं पैक्स की सामान्य निकाय बैठकें, 4 जुलाई को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण एवं हरेला कार्यक्रम, 5 जुलाई को सोशल मीडिया आउटरीच दिवस तथा 6 जुलाई को देहरादून में राज्य स्तरीय “सहकार से समृद्धि” सहकार मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

      सहकारिता विभाग ने जनपदवासियों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से सहकारिता आंदोलन से जुड़कर राज्य एवं देश की समृद्धि में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News