Latest Update

रूड़की में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मन की बात कार्यक्रम का 135वां संस्करण सुना

रूड़की में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मन की बात कार्यक्रम का 135वां संस्करण सुना। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रहित के प्रति देशवासियों की सजगता की सराहना करते हुए सोना न खरीदने, कारपूलिंग अपनाने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने तथा पेट्रोल-डीजल की बचत जैसे अपने आह्वानों को मिले जन-जन के समर्थन के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया।

आज के कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात में हुए विश्व योगासन चैम्पियनशिप, नागालैंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों, नालंदा विश्वविद्यालय व सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों, मेघालय में स्थित 120 से अधिक रूट ब्रिजों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।  

‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच है। इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Pradeep Batra जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News