
16 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 जून 2026 का राशिफल।16 मई को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और त्रिपुष्कर योग का संयोग बना हुआ है। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे साथ ही सूर्य का गोचर भी मिथुन राशि में रहेगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को भाग्य का जबरदस्त लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों में गति आएगे और समय पर कार्य पूरा होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान और मन में नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल इतना सकारात्मक रहेगा कि आपका आत्मविश्वास खुद-ब-खुद बढ़ता महसूस होगा। कोई अच्छी खबर दिल को खुशी दे सकती है और आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी मिलेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर जो चिंता थी, वह प्यार और समझदारी भरी बातचीत से काफी हद तक कम हो सकती है। सेहत को हल्के में न लें, खासकर खान-पान और नींद का ध्यान रखें। ऑफिस में बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, बस अहंकार को दूर रखें, क्योंकि आज विनम्रता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन सुकून और संतोष से भरा रहने वाला है। नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में ईमानदारी और सही रास्ता चुनना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा, क्योंकि गलत तरीके से कमाया गया लाभ आगे परेशानी दे सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके पैसे उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष में छोटी-सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखें। दिन का अंत परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हुए सुखद रहेगा।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज पैसों से जुड़े फैसलों में बहुत समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है। यात्रा या किसी मुलाकात के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपको सही दिशा दिखाएगी। व्यवसाय में साझेदारी का फैसला सोच-समझकर लें और केवल भरोसेमंद लोगों पर ही विश्वास करें।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज घर और रिश्तों में खुशियों की मिठास घुली रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी का सुंदर संतुलन बना रहेगा। जीवनसाथी को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल और खुशनुमा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी रुकावट किसी करीबी की मदद से दूर हो सकती है। हालांकि हर मुस्कुराने वाले व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करना ठीक नहीं होगा। जरूरतों और सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन इससे आपको खुशी और संतोष मिलेगा।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और मजबूत होती नजर आएगी। लोग आपके काम और व्यवहार की सराहना करेंगे। हालांकि कोई बड़ी डील आखिरी समय में अटक सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें, क्योंकि जल्द ही रास्ता निकल आएगा। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से राहत महसूस होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से नए संपर्क बनेंगे और आपकी पहचान बढ़ेगी। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना न भूलें।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती दिखाई देगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको भावनात्मक मजबूती देगा और मन को सुकून मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सही योजना और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं का लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही आज किया गया बचत या निवेश का प्रयास भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करेगा।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें, खासकर पेट से जुड़ी समस्या परेशानी दे सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी मुश्किल महसूस हो सकती है, लेकिन लगातार मेहनत उन्हें सफलता दिलाएगी। पुराने लेन-देन निपटने से मन हल्का महसूस करेगा। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज आपके रिश्ते में नई मिठास घोल सकता है। आय में बढ़ोतरी और परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मन को खुश करेगा।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज पैसों और खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। बिना योजना के खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर शौक और आराम से जुड़ी चीजों पर। घर की सजावट या नवीनीकरण का विचार भी मन में आ सकता है। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में बॉस की तरफ से प्रशंसा, प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज हर काम में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पिता की सलाह आज आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकती है। संतान की खुशी के लिए कोई नई चीज खरीदने का विचार मन में आ सकता है। ऑफिस में वरिष्ठों की बातों को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक माहौल से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन नई शुरुआत और महत्वपूर्ण फैसलों का संकेत दे रहा है। आपकी समझदारी और विवेक आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएंगे। छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही आगे बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी और मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आप अपने कामों को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। जरूरतमंद की मदद करके मन को अलग ही सुकून मिलेगा। परिवार की किसी समस्या को बातचीत और समझदारी से सुलझाने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। संतान से किया गया वादा निभाना जरूरी होगा, वरना उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कारोबार में हल्के उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज सेहत को सबसे ऊपर रखना जरूरी होगा। छोटी-सी परेशानी को भी नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कोई व्यक्ति मीठी बातों से आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े काम करने वालों को कोई अच्छी कानूनी या सरकारी खबर मिल सकती है। किसी से वादा करने से पहले अपनी क्षमता का सही अंदाजा जरूर लगा लें। आज संयम और सतर्कता ही आपको हर परिस्थिति में संतुलित बनाए रखेगी।




