Aaj Ka Rashifal 5 June: इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

5 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 5 जून 2026 का राशिफल।5 जून का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को धन लाभ और सफलता के अवसर प्राप्त होंगे, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का 5 जून का दैनिक राशिफल।
aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल
आज आपकी जेब से पैसे जरूर निकलेंगे, लेकिन दिल में चिंता नहीं होगी, क्योंकि कमाई भी अच्छी बनी रहेगी। घर में आपकी राय को लोग गंभीरता से सुनेंगे और सराहेंगे भी। संतान से किया हुआ कोई वादा आज आपको निभाना पड़ सकता है। बिजनेस में पहले से बेहतर माहौल बनेगा और मन में संतोष रहेगा। आज आप अपने रहन-सहन और लाइफस्टाइल में भी कुछ नया बदलाव करने का सोच सकते हैं।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन थोड़ा जिम्मेदारियों वाला रहेगा। कोई सरकारी काम अगर अटका हुआ है, तो उस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में शादी-ब्याह जैसी खुशखबरी का माहौल बन सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। हालांकि, माता जी की सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी की मीठी बातों में आने से बचें।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज खर्चे कुछ ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए जेब और जरूरत दोनों का संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा। किसी पुराने फैसले को लेकर मन में हल्का पछतावा भी हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और तनाव कम महसूस होगा। सम्मान और प्रशंसा मिलने के भी योग बन रहे हैं।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज आपको हर काम प्लानिंग के साथ करना होगा। मेहनत का रास्ता थोड़ा कठिन जरूर रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे बाधाएं हटती दिखाई देंगी। नौकरी या काम में मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। उधार लेने से बचना ही समझदारी होगी। बिजनेस में किए गए बदलाव भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज नई प्रॉपर्टी या किसी बड़े सामान की खरीदारी का योग बन रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, खासकर किसी और का वाहन मांगकर चलाने से बचें। मन थोड़ा आलसी रहेगा और काम टालने का मन करेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मधुर होगा। घर में किसी नए मेहमान की एंट्री खुशी लेकर आ सकती है।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। परिवार की कोई पुरानी टेंशन खत्म होने से राहत मिलेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और घर के रिनोवेशन या सजावट का काम भी शुरू हो सकता है।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवनसाथी से कोई बात छुपाने की कोशिश रिश्तों में दूरी ला सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। ऑफिस में बॉस की बातों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। शौक और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। मन में सम्मान और प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ी संवेदनशीलता बनी रहेगी।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज काम का दबाव काफी ज्यादा रह सकता है, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, मगर निजी बातें साझा करने से बचें। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लंबे समय से रुका सरकारी काम आगे बढ़ सकता है। किसी सहकर्मी की बात दिल को चोट पहुंचा सकती है।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज धैर्य और मीठी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। किसी काम को टालना बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। संतान से किया वादा निभाने का समय आ सकता है। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। पुराने लेन-देन या पैसों से जुड़ी टेंशन से राहत मिलने के संकेत हैं।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन सामान्य लेकिन राहत भरा रहेगा। नौकरी से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। जीवनसाथी बिजनेस और काम में पूरा साथ देंगे। मेहनत पर भरोसा रखेंगे तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। निवेश से जुड़ा कोई सुझाव मिले तो जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहने वाला है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और आपका फोकस पहले से मजबूत होगा। दोस्तों का साथ और सहयोग आपको प्रेरित करेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है। धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है। आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक होता है।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ बहस होने की संभावना है, इसलिए शांत रहकर काम करें। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपको मजबूती देगा। कोई कानूनी मामला चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
