Latest Update

*त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में हरित योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

देहरादून: आज दिनांक 4 जून 2026, गुरुवार को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हरित योग कार्यक्रम किया गया। जिसका आरम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती रीना शर्मा, पार्षद ऋषिकेश के दीपप्रज्वलन के साथ किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि हरित योग कार्यक्रम प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे तक चला। कार्यक्रम में लगभग 65 लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन सह नोडल अधिकारी डॉ. रोमा फूलवानी ने योग अनुदेशक श्री अमित बिष्ट के साथ किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मण राणा ने औषधि पादप देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में सह नोडल अधिकारी डॉ मधु उपाध्याय, फर्मेसी अधिकारी श्रीमती मनीषा रावत, जीतेन्द्र गौड़, सोहन सिंह पंवार, श्री संदीप रावत, श्री जय राम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों को प्रकृति के सानिध्य में एवं प्रकृति से सामंजस्य बनाते हुए जीवनयापन एवं योग द्वारा स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News