रुड़की में खन्ना ज्वैलर्स पर चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े बदमाश

रुड़की। शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रात लगभग 2 बजे पूर्वी अंबर तालाब स्थित नहर स्टेडियम के पास खन्ना ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बदमाश फोर व्हीलर वाहन में सवार होकर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन चोर दुकान के अंदर घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना देर रात अंजाम दी गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी में काफी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं, हालांकि नुकसान का सही आंकलन जांच के बाद ही सामने आएगा। इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष

और चिंता का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *