भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की मासिक बैठक का आयोजन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण वर्गों तथा प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने सभी पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में निश्चित रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के करोड़ों लोगों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने सभी मंडलों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की उपस्थिति एवं गतिविधियों की रिपोर्टिंग सरल एप पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि संगठनात्मक कार्यों का प्रभावी रिकॉर्ड रखा जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने आगामी प्रशिक्षण वर्गों को संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रशिक्षण वर्गों में पूर्ण सहभागिता करने तथा रात्रि प्रवास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है और प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।
जिला सह प्रभारी रविन्द्र कटारिया ने कहा कि जो पदाधिकारी पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए थे, उनके लिए पुनः एक विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की नीतियों एवं कार्यपद्धति से पूर्ण रूप से परिचित हो सके।
बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी मुनीष सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह एवं सागर गोयल ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में राजपाल सिंह, संजय अरोड़ा, सौरभ, भीम सिंह, सोनू धीमान, संजीव तोमर, प्रवेश प्रिया, सतीश सैनी, मधुप त्यागी, प्रतिभा चौहान, तेजपाल मौर्य, नितिन गोयल, पंकज नंदा, अंकित गौतम एवं गीता मलिक, मोर्चे के अध्यक्षों में विभोर सेठी,आदित्य रोड ,नीटू सिंह , नील कमल शर्मा, सुदेश चौधरी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्रियों, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य ने सहभागिता की अंत में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
