Latest Update

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखण पेयजल निगम द्वारा तत्परता से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखण पेयजल निगम द्वारा तत्परता से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य*

*सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा*

*विगत तीन दिनों में 1220.70 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण*

*हरिद्वार 04 अप्रैल 2026*

         हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन 01 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।

        परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 01 अप्रैल से 03 अप्रैल तक किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में सीसी रोड निर्माण कार्य 20 मीटर, बीटी रोड निर्माण कार्य 710 मीटर ,सीसी रोड 30.20 मीटर,सीसी रोड 29.50 मीटर, कुल 799.70 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 65 मीटर, सीसी रोड निर्माण 169 मीटर,इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 22 मीटर, सीसी रोड निर्माण 122 मीटर,इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 13 मीटर कुल 421 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।यह कार्य लोक सेवा आयोग किरण इंक्लेव,राजा गार्डन,पीर कॉलोनी, पवन धाम आदि क्षेत्रों में किया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News