Latest Update

हरिद्वार धर्मनगरी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर में पहुंचकर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार दौरे के दौरान आध्यात्मिक स्थलों पर पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री हरिहर आश्रम में पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी ने अपने प्रेरणादायक विचारों से समाज में सेवा, संस्कार और मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। मंत्री बत्रा ने कहा कि ऐसे संतों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सिद्धपीठ माया देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अन्य संतों का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसेवा और लोक कल्याण है। उन्होंने इस आध्यात्मिक यात्रा को आत्मिक ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला बताया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News