
रुड़की। नगर निगम रुड़की में स्वच्छता प्रहरियों की हड़ताल समाप्त होते ही शहर की सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटती नजर आ रही है। महापौर अनीता अग्रवाल के निर्देश पर स्वच्छता प्रहरियों ने तुरंत शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
हड़ताल के दौरान कई क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर निगम की टीमों ने विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों से कूड़ा उठाने का कार्य तेज कर दिया है।

महापौर अनीता अग्रवाल ने अधिकारियों और स्वच्छता प्रहरियों को निर्देश दिए हैं कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए और जिन क्षेत्रों में कूड़ा अधिक जमा हो गया है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाए।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, सफाई कर्मियों की टीमें सुबह से ही अलग-अलग वार्डों में तैनात कर दी गई हैं और कूड़ा उठान के साथ-साथ नालियों की सफाई भी कराई जा रही है, ताकि शहर में स्वच्छ वातावरण बना रहे।
नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छ रुड़की बनाने में नगर निगम का सहयोग





