क्रांतिवीर पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 27 फरवरी को

देश की स्वतंत्रता क्रांति के अमर सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 फरवरी 2026 को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:20 बजे चंद्रशेखर चौक स्थित पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 10:50 बजे तहसील कैम्प कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कार्यक्रम के निवेदक एडवोकेट नवीन कुमार जैन, प्रदेश अध्यक्ष, मानवाधिकार ब्यूरो ने सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों से समय पर पहुंचकर देश के महान क्रांतिकारी को नमन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंडित चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके त्याग व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की सहभागिता अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *