
रोशनाबाद। आज जन अधिकार पार्टी (ज.) की हरिद्वार का प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व मेँ एस एस पी से मुलाक़ात कर जिले में सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि

हमारे जिले में हाल ही में धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

जन अधिकार पार्टी (ज.) किसी भी नागरिक के साथ उसकी आस्था, पहचान या समुदाय के आधार पर हिंसा या उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेंगी । उन्होंने कहा कि कि यह घटनाएं हमारे क्षेत्र की शांति और सौहार्द को खतरे में डाल रही हैं।पुलिस को चाहिए कि इस प्रकार के लोगों को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज क़र दोषियों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर सख्त सजा दें। प्रदेश सचिव कुर्बान अली ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण बन रहा है, जिसे समय रहते रोकना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालो मे कुर्बान अली प्रदेश सचिव, कोमल विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण,
प्रीति, अर्जुन, आदिल ठेकेदार,रिजवान ठेकेदार,शेरा मलिकमोमिन मलिक और सुशील शामिल रहे





























