लक्सर पुलिस की फौरी छापेमारी में दो गाय सकुशल बचाई छापेमारी के दौरान डेढ़ कुंतल गौमांस व अन्य पशु अंग भी बरामद मौके से फरार संदिग्धों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी गौकशी के लिए तीनों गौवंश को गन्ने के खेत में लेकर पहुंचे थे आरोपी

लक्सर। गन्ने के खेत में गौकशी की सूचना पर आज कोतवाली लक्सर पुलिस ने ग्राम रणसुरा के एक घर के पीछे स्थित गन्ने के खेत में छापेमारी की तो गौकशी में जुटे आरोपित वहां से भाग निकले। 

पुलिस टीम ने मौके से करीब 150 मांस व गौवंशीय पशु की खाल, 01 जोड़ी जूते व पेड़ पर रस्सी से बंधे दो गौवंशीय पशु जीवित बरामद हुए। मांस परीक्षण हेतु बुलाए गए पशुचिकित्साधिकारी ब्लॉक बहादराबाद द्वारा मौके से बरामदा मांस का निरीक्षण कर इसे प्रथमदृष्टतया गौवंशीय पशु का मांस होना बताया जिस पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या 195 /26 अंतर्गत धारा 3,5,11 उत्तराखंड गौ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत किया गया। घटनास्थल से बरामद 02 जीवित गौवंशीय पशुओं (गाय) को सकुशल मुक्त करा कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। गौकशी में लिप्त आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *