Latest Update

आगामी 28 फरवरी को रुड़की में होगा अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन,आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

रुड़की।प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने सिविल लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड ज्योतिष परिषद द्वारा आगामी अठ्ठाईस फरवरी को 85-वें अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन रुड़की में किया जाएगा,जिसमें ज्योतिष धर्म,वेद वेदांत पर चर्चा होगी।आदर्श नगर में होने वाले इस ज्योतिष महाकुंभ में देशभर के अनेक राज्यों से विशिष्ट विद्वान भाग लेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नव संवत्सर 2083 के शुभागमन पर इसमें महाकुंभ में विशेष ज्योतिष चर्चा होगी,जिसमें देश-दुनिया पर ज्योतिष चर्चा के साथ ही आने वाला वर्ष कैसा होगा इस पर भी प्रमुखता से चर्चा की जाएगी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विद्वानों द्वारा आम लोगों को निशुल्क सलाह दी जाएगी।आचार्य सेमवाल जी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वरम जी महाराज करेंगे तथा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ०रवींद्र पुरी जी महाराज,महामंडलेश्वर यतिंरानंद गिरी जी महाराज के अलावा अनेक गामान्य लोग इसमें मौजूद रहेंगें।उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर लेखराज शर्मा,डॉक्टर अजय,डॉक्टर पवन सिंह,डॉक्टर अनिल वत्स,डॉक्टर राजकुमार द्विवेदी,जीडी वशिष्ठ,पंडित केए दुबे,पद्मेश आचार्य,सुरेश शर्मा,राजेश्वराचार्य आदि विशिष्ट विद्वानों का मार्गदर्शन मिलेगा।प्रेस वार्ता में पंडित संजीव शास्त्री पंडित प्रवीन शास्त्री आदि मौजूद रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news