Latest Update

लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण के प्राथमिक विद्यालय गदरजुड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 118 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 86 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 419 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।

         आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 15 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 08 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 15 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल,जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।शेष 08 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

        राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया साथ ही क्षेत्रवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

     अपर जिलाधिकार दीपेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र चौधरी,मण्डल सुबोध सैनी,उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल शुक्ला,नोडल अधिकारी /उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news