Latest Update

परीक्षाओं के दौरान रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बंद कराने की मांग

हरिद्वार। जनपद में चल रही वार्षिक एवं बोर्ड परीक्षाओं के बीच देर रात तक बज रहे डीजे और लाउडस्पीकर को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों ने चिंता जताई है। इस संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार को ज्ञापन सौंपकर रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में विद्यालयों और महाविद्यालयों में परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसके बावजूद विभिन्न स्थानों पर देर रात तक डीजे, बैंड-बाजे और धार्मिक आयोजनों में लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर रात 10 बजे के बाद तेज ध्वनि के कारण छात्रों को एकाग्रता बनाने में कठिनाई हो रही है।

अभिभावकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नियमानुसार रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराया जाए तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

पुलिस प्रशासन ने भी आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षाओं के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाए।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news