Latest Update

प्रेस क्लब महानगर रुडकी रजि०का हुआ शपथ ग्रहण,अनेक गणमान्यजन रहे मौजूद

रुड़की।प्रेस क्लब महानगर रुडकी रजि०का शपथ ग्रहण समारोह का ईदगाह चौराहा स्थित होटल सचिन इन्टरनेशनल में आयोजित हुआ,जिसमें क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा,मोनू शर्मा महासचिव,आरिफ नियाजी उपाध्यक्ष,सलमान मलिक सचिव तथा शहजाद राजपूत कोषाध्यक्ष सहित निदेशक चौधरी अनवर राणा,अमित शर्मा,पुनीत सिंह रुहेला,परवेज आलम,देशराज पाल व विशाल यादव को शपथ ग्रहण कराई गई।स्वामी जगन्नाथ आश्रम ऋषिकेश के पीठाधीश्वर आचार्य लोकेश जी महाराज ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि पत्रकारों को सत्य के साथ रहना चाहिए ना कि सत्ता के साथ,यदि सत्ता में कुछ कमियां या त्रुटियां नजर आती हैं,तो उसको उजागर करना चाहिए।आचार्य लोकेश जी महाराज ने कहा कि पत्रकारिता कोई नौकरी या पैसा नहीं है,बल्कि एक मिशन है जिसको अपनी जिम्मेदारी के साथ पत्रकारों को निर्हवन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को सेवा के रूप में ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्य का निर्माण करना चाहिए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि रुड़की शिक्षानगरी है,इसलिए यहां के वातावरण और सौहार्दपूर्ण वातावरण तथा यहां की सभ्यता पूरे देश में प्रसिद्ध है और इसीलिए यहां के पत्रकारों को भी अन्य नगरों के मुकाबले अपनी सेवाएं देनी चाहिए।दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री विनय रोहिल्ला प्रदेश से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके,लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन दिया।अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उनका पूरा सहयोग प्रेस क्लब महानगर रुड़की को हमेशा मिलता रहेगा।उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं,साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रेस क्लब को भवन उपलब्ध कराने के लिए वह गंभीरता से प्रयास करेंगे।जिला सूचना अधिकारी रतीलाल ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं।किसी भी समस्या को प्रमुखता से उठाकर उसे प्रशासन और सरकार तक पहुंचाना पत्रकारों का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता से ही समाज में पारदर्शिता और जागरूकता बनी रहती है।मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि यह रुड़की का सौभाग्य है कि यहां पर दो-दो पत्रकार संगठन होने के बावजूद पत्रकारों में कोई विरोधाभास नहीं है और सब एक दूसरे को साथ लेकर चलते हैं यही इस नगर की खूबी है। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा की रुड़की के पत्रकारों के माध्यम से समस्त अधिकारियों को जन समस्याओं के निराकरण के लिए एक मार्गदर्शन मिलता है,जो हम सबके लिए सहयोगात्मक रहता है।उनकी कोशिश रहती है कि वह जन-समस्याओं को पत्रकारों के माध्यम से भी उनका निराकरण कर सकें।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पत्रकारिता तलवार पर चलने के समान ऐसा मिशन है जिसमें समाज की हर अच्छाई व बुराई को देखकर अपनी लेखनी का प्रयोग करना पड़ता है और इसलिए रुड़की के पत्रकार बधाई के पात्र हैं कि वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि सबसे बड़ी चीज रुडकी का भाईचारा है और जो इस भाईचारे को बनाने में नगर के पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान है।किसान नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि रुड़की में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो वह पत्रकारों के माध्यम से समाज तक पहुंचती है और उसका निराकरण प्रशासन द्वारा किया जाता है।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रुड़की अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि रुड़की में हमारे स्वास्थ्य प्रति जो जागरूकता है वह पत्रकारों के माध्यम से समाज तक पहुंचती है और जो कोई कमियां अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में रहती हैं,उनसे पत्रकारों का मार्गदर्शन मिलता रहता है।भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि यहां के पत्रकारों की बड़ी समस्याएं हैं।इनको हमने मुख्यमंत्री तक पहुंचाया है और मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण वादा किया था।मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उसे घोषणा पर अमल करने के लिए मुख्यमंत्री से रुड़की के पत्रकारों के लिए कुछ कर सकूं यह मेरा प्रयास रहेगा।मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों को बड़े जोखिम भरे वातावरण में अपनी लेखनी का प्रयोग करना पड़ता है। मैं नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉक्टर सुरजीत सिंह गांधी व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल तथा युवा भाजपा नेता व फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि रुड़की के पत्रकार पूरी सच्चाई से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं तथा अपने समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने किया।इस अवसर पर डॉक्टर अरशद,वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह,फिरोज अहमद,नरेंद्र सिंह,असलम अंसारी,आदिल राणा,संदीप कश्यप,श्याम सुंदर,सतपाल सैनी,अशोक चौहान,अमन कुमार,मोहम्मद आलम,इकराम अली,गुलशेर,बुरहान राजपूत,नवीन कुमार,वकील अहमद,मनीष ग्रोवर,मनोज अग्रवाल,दीक्षा गुप्ता व दिलशाद खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news