रोशनाबाद-हरिद्वार। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा 17 और 18 फरवरी को रोशनाबाद स्टेडियम, हरिद्वार में नॉर्थ ज़ोन अस्मिता रग्बी लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों की बालिका एवं महिला टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस लीग में अंडर-15 बालिका, अंडर-18 बालिका तथा सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

 • प्रथम पुरस्कार: ₹92,000

 • द्वितीय पुरस्कार: ₹72,000

 • तृतीय पुरस्कार: ₹48,000

 • चतुर्थ (संयुक्त विजेता) पुरस्कार: ₹48,000

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, आकाश सिंह तथा सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित और भव्य रूप से किया जाएगा। बाहर से आने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।

सभी खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों को इस रोमांचक प्रतियोगिता को देखने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *