रुड़की शहर से संबंधित सभी जगह गांवो व शहर में पानी की सप्लाई देने का समय शाम लगभग 6:00 बजे का है और 6:00 बजे का ही समय लगभग रोज़ा अफ्तारी का है और सभी रोजेदारों को रोजा इफ्तार के लिए पानी की आवश्यकता होती है तो इसी का खास तौर से संज्ञान लेते हुए जनहित में लोगों की समस्याओं को देखते हुए यह एम कदम उठाया गया है और प्रशासन व जल संस्थान से अपील की गई है कि पानी का समय एक माह के लिए शाम 4:30 बजे से पानी की सप्लाई जनहित में शुरू कर देने के आदेश करें ताकि आम जनता को खास तौर से जो रोजेदार है वह माहे रमजान मुबारक महीने में पानी की समस्या से परेशान ना हो।

चौधरी मौo मुबशशीर एडवोकेट के द्वारा दी गई इस जन समस्या का संज्ञान लेते हुए माननीय एस.डी.एम.महोदय रुड़की, माननीय ए.एस.डी.एम. महोदय रुड़की व नगर आयुक्त महोदय रुड़की को प्रार्थना पत्र दिया जिसका संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों ने कहां की जल्दी संबंधित विभाग को तत्काल प्रभाव से जनहित में समस्या के समाधान के आदेशित कर दिया जाएगा ताकि किसी को भी पानी की कोई समस्या ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *