रूड़की। आज प्रातः राणा सांगा घाट पर “वृहद स्वच्छता अभियान – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल मार्गदर्शन तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत संकल्प को साकार करने की दिशा में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान घाट परिसर की साफ-सफाई की गई, कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर कहा गया कि स्वच्छता केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिदिन एक घंटा अपने आसपास की सफाई के लिए समर्पित करे, तो शहर और घाट दोनों स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बन सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देते हुए रूड़की को स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श शहर बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News