रुड़की के लिए गर्व का क्षण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने क्षेत्र के होनहार निशानेबाज अभिनव देशवाल और शौर्य सैनी से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

टोक्यो डेफलिंपिक्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिनव देशवाल ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए, वहीं शौर्य सैनी ने रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर रुड़की और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इन युवा खिलाड़ियों की उपलब्धि ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दोनों खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह देश का मान बढ़ाते रहेंगे।

इस सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

रुड़की के इन सितारों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष आज हर युवा के लिए मिसाल बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Samarth Bharat News