रुड़की। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 4 से 6 फरवरी तक आयोजित खेल महाकुंभ में पेंचैक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रुड़की पहुंचे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार टीम कोच शिशंक सैनी ने बताया कि रुड़की से वॉरियर्स अकादमी के नौ खिलाड़ियों में से छह ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया, जबकि तीन खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।पदक विजेताओं में शैलविया शर्मा और रुद्र कुमार ने कांस्य पदक, जबकि वेदांत सुयाल, जयंत चौधरी, अभिनव चौधरी और वंश सैनी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा इस्तांक धीमान, उत्सव प्रजापति और मयंक तोमर को भागीदारी प्रमाण पत्र मिले। भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि रुड़की के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर सकें।व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज हमेशा खेल प्रतिभाओं के साथ खड़ा रहेगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।खिलाड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, पार्षद आकाश जैन, नवीन जैन, सौरभ सिंघल, सत्येंद्र गोयल, कमल सैनी और अमर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation देहरादून में हुए स्क्वे गेम में मेडल प्राप्त करने वाले युवा खिलाड़ियों का वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने किया सम्मान रुड़की का गौरव: अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमके हमारे सितारे!